‘विराट हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं’, इंग्लैंड के बल्लेबाज Jordan Cox ने किया बड़ा खुलासा
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कॉक्स ने बताया कि विराट ने उन्हें न सिर्फ क्रिकेट बल्कि मुश्किल समय में मानसिक रूप से मजबूत रहने की भी सीख दी। उन्होंने कहा कि विराट उनके लिए एक महान खिलाड़ी के साथ-साथ एक मार्गदर्शक भी हैं।