Maharajganj: मदद के पैसों में खेल का आरोप, बृजमनगंज में मुख्यमंत्री राहत राशि मामले में बड़ा एक्शन
महराजगंज के बृजमनगंज में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक मदद अब विवादों में घिर गई है। पांच लाख रुपये की सहायता राशि में कथित हेराफेरी और धमकी देने के आरोपों के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।