UP News: बंद हुए परिषदीय विद्यालयों को मिली संजीवनी, 36 स्कूलों में दोबारा गूजेंगी बच्चों की आवाज
परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध के बीच बाराबंकी जिले के 36 सरकारी स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू हो गई है। नामांकन बढ़ने, अभिभावकों के विरोध और स्थानीय समस्याओं को देखते हुए बीएसए ने इन स्कूलों को परीक्षणात्मक रूप से फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं। बच्चों और ग्रामीणों में इस फैसले से खुशी की लहर है।