बदायूं मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर, डीआईजी अजय सहानी ने दी जानकारी
बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 14 मुकदमों में वांछित जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया। डीआईजी अजय सहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी इस्लामनगर डकैती का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।