Kolkata Stampede: बारिश से बचने की होड़ में कैसे उजड़ गईं 19 जिंदगियां? चोरबागान पंडाल हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सच
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी बारिश के बाद मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। कुम्हारटोली के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पाल ने अपनी मां को खो दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने मां को आंखों के सामने दम तोड़ते देखा।’ पुलिस ने आयोजकों को हिरासत में लिया है।