चलती स्कूल वैन में लगी आग, बाल-बाल बची बच्चों की जान; परिजनों में आक्रोश
देवरिया जिले के सलेमपुर में एक निजी विद्यालय के वाहन में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। वाहन में सवार सभी बच्चे और अध्यापिकाएं चालक की सतर्कता से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना मझौली राज के बड़वा टोला के पास हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।