चोरी कर पूरी हुई बाप बनने की ख्वाहिश, पकड़ा गया तो बोला- मेरी बीवी के अरमान अधूरे रह गए
रायबरेली के सीएचसी बेलाभेला से चोरी हुए तीन माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक निःसंतान दंपत्ति और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शादी के 12 साल बाद भी संतान न होने के कारण उन्होंने बच्चे की चोरी की साजिश रची थी।