चारधाम यात्रा 2025: यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब दोबारा शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते दिनों प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। मौसम में सुधार के बाद सरकार ने रजिस्ट्रेशन दोबारा खोलने का फैसला किया है।