हल्द्वानी में स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने थार सीज कर किया लाइसेंस रद्द
हल्द्वानी में थार से सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी चालक की पहचान होते ही वाहन सीज कर दिया गया। लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा संदेश दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।