भुना चना या धीमा जहर? ऑरामाइन डाई से रंगे चने ने बढ़ाई चिंता, अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय होने का शक
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कानपुर में ऑरामाइन डाई से रंगा सैकड़ों क्विंटल भुना चना जब्त किया गया है। यह प्रतिबंधित केमिकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब इस अंतरराज्यीय मिलावट नेटवर्क की जांच में जुटा है।