Up News: मुख्यमंत्री दरबार में झींझक का विकास एजेंडा, तीन मांगों पर टिकी नगर की उम्मीदें
झींझक नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन अमित तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर विकास के लिए तीन प्रमुख मांगें पेश की। मांगों में स्टेट हाईवे-114 निर्माण, नगर के लिए बाईपास और झींझक-रूरा मार्ग चौड़ीकरण शामिल हैं।