गोरखपुर में मौत से मुठभेड़: रफ्तार और स्टंट की सनक ने दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल, सड़क बनी खतरे का अखाड़ा
गोरखपुर में तेज़ रफ्तार और खतरनाक स्टंट की सनक ने सड़क को हादसे का मैदान बना दिया। सहजनवा क्षेत्र में अपाचे बाइक पर स्टंट करते समय कार से ज़ोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व कार चालक महिला शिक्षक की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।