रील में देखा 1.20 करोड़ कमाने का ख्वाब, 100 रुपये का लालच देकर 16 साल के रेहान को ले गए… फिर जो किया, उससे पुलिस भी हैरान
भोपाल के छोटे तालाब के किनारे धोबी घाट पर मिले 16 वर्षीय किशोर रेहान के शव का मामला 11 दिन बाद सुलझ गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक रील देखकर किशोर के शरीर के अंगों को बेचकर करोड़ों रुपये मिलने की बात पर भरोसा किया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और 20 वर्षीय जोहेब खान को गिरफ्तार किया है।