डॉक्टर की जगह कर्मचारी देख रहे मरीज… “साहब जिले पर हैं” कहकर टाल रहे कर्मचारी, इलाज के लिए दर-दर भटक रहे लोग
महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र स्थित न्यू पीएचसी फुलमनहा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्साधिकारी की लगातार अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि महीनों से डॉक्टर अस्पताल नहीं आ रहे।