गैंगस्टर जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क; अतीक गैंग से बताया गया करीबी कनेक्शन
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अतीक गैंग का सहयोगी बताए जा रहे गैंगलीडर जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई में चार स्थानों पर स्थित 10 गाटों की 7,482.66 वर्गमीटर जमीन शामिल है।