नैनीताल पुलिस की रात की दबिश में बड़ा साइबर गिरोह धराशायी, करोड़ों की ठगी का काला नेटवर्क उजागर
नैनीताल में रात की चेकिंग के दौरान तल्लीताल पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करने और करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल साइबर गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने कई मोबाइल, सिम और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं और खातों में तीन करोड़ से ज्यादा का लेन-देन सामने आया है।