द्रमुक और अन्नामलाई के बीच तकरार तेज, जानें 500 करोड़ के हर्जाने की पूरी कहानी
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई को कानूनी नोटिस भेजकर हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके जवाब में अन्नामलाई ने सोमवार को द्रमुक से उनके खिलाफ ‘‘आधारहीन’’ आरोप लगाने के लिए हर्जाने के रूप में उतनी की राशि की मांग की।