देवघर में पशु अस्पताल बेहाल: दवाएं उपलब्ध नहीं, बिगड़ रही पशुओं की सेहत जाने क्या है पशुपालकों का हाल
झारखंड के देवघर जिले में पशु अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी सामने आई है। सरकारी अस्पतालों में इलाज अधूरा रह रहा है, जिससे पशुपालकों को मजबूरी में महंगी प्राइवेट दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पशुओं में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।