जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल, जानिए क्या है उनका प्रोजेक्ट
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सुपरहीरो पर आधारित फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि अली अब्बाज जफर एक सुपरहीरो फिल्म लिख रहे हैं जिसका वह निर्देशन और प्रोडक्शन भी करेंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल प्ले करती नजर आ सकती हैं।