’17 करोड़ का नोटों वाला खेल’! PNB की तिजोरी में असली की आड़ में छिपा था नकली का राज
सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये के गबन और जाली नोट मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है। 18 दिन तक गुपचुप जांच के बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी। अब आरबीआई की टीम भी जांच में जुट गई है।