Budaun: भैंस चोरी के नेटवर्क पर पुलिस का वार, मुठभेड़ में शौकीन उर्फ शानू के दो पैरों में लगी गोली
बदायूं: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात भैंस चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।