पहले छिना सुहाग, अब समाज में लांछन! क्लेम की आस में लखनऊ गई विधवा की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
मैनपुरी के कुर्रा में रेल हादसे में मृत पति का क्लेम पाने के लिए डिप्टी सीएम से मिलने लखनऊ जाना एक विधवा को भारी पड़ गया। वापस लौटने पर चचेरे जेठ और दबंगों ने महिला, उसकी बेटी और मुंहबोले भाई को बेरहमी से पीटा और समाज में बदनाम किया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।