ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऐसा क्या हुआ? जो सागर बना इतना खूंखार, पहले मां को मारा चाकू, फिर खुद को भी किया खत्म
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 साल के सागर यादव ने अपनी मां से विवाद के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।