मुरथल का सफर बना आखिरी रास्ता, दिल्ली के अलीपुर में भीषण सड़क हादसा, धूं-धूं कर जली कार, एक की मौत
दिल्ली के अलीपुर में रविवार देर रात मुरथल खाना खाने जा रहे दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।