देवरिया में काल बनी तेज रफ्तार कार, सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
देवरिया में शुक्रवार देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की जिंदगी मौत के आगोश में समा गई। कार की टक्कर लगते ही बाइक बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को अस्पताल ले जाया गया।