1100 PG, 20,250 छात्र और MCD का एक्शन! कहीं बुलडोजर चला तो कहीं लगा ताला, सामने आया बड़ा आंकड़ा
दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए बिल्डिंग हादसे के बाद MCD ने राजधानी में PG और इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में करीब 1100 PG का सर्वे किया गया, जहां लगभग 20,250 छात्र रह रहे हैं। इस दौरान 24 संपत्तियों पर डिमोलिशन और 7 पर सीलिंग की कार्रवाई हुई, जबकि 35 शो-कॉज नोटिस जारी किए गए।