यूपी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज़, सरकार करने जा रही है बड़ा काम; लाखों टीचर्स को मिलेगी राहत
यूपी सरकार ने कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का फैसला लिया है, जिससे 1.42 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित होंगे। वहीं दंपती शिक्षकों के तबादले के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की सूची पर सवाल उठाए हैं।