गोरखपुर में 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, मचा हड़कंप
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। घटना सावित्री इंडेन गैस एजेंसी के पास की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने सुबह एक पेड़ पर किशोर को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।