Mainpuri News: शौच को निकला युवक बना मौत का शिकार, बचाने पहुंचे तीन ग्रामीण भी करंट की चपेट में
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में खेत पर पड़े खुले बिजली के तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे तीन ग्रामीण भी करंट लगने से झुलस गए। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जानबूझकर करंट छोड़े जाने का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुटी है।