एक बार फिर दिखेगा मौसम का तांडव: दिल्ली से केरल तक 14 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल और राजस्थान समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।