AFCAT 2 Result 2026: भारतीय वायुसेना ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड; जानें आगे क्या होगा
भारतीय वायु सेना ने AFCAT 02/2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अगले चरण यानी AFSB के लिए आगे बढ़ेंगे। भर्ती में फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल समेत कई एंट्री शामिल हैं।