मैनपुरी छात्र मौत केस में 9 महीने बाद नया मोड़, प्रिंसिपल ने साझा किए CCTV फुटेज, बोलीं- पति और बेटा बेगुनाह
मैनपुरी के चर्चित वंश कश्यप मौत मामले में नौ महीने बाद नया मोड़ आया है। सुदिति ग्लोबल एकेडमी की प्रिंसिपल कुसुम मोहन ने प्रेस वार्ता कर अपने पति और बेटे को बेगुनाह बताया है। वहीं, न्याय की मांग को लेकर मृतक के माता-पिता कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे हैं।