Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर दें अपनों को बधाई, शेयर करें ये शुभकामनाएं और व्हाट्सएप मैसेज
दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस वर्ष यह पर्व 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला की याद में मनाया जाता है, जो प्रकृति और गौसेवा का प्रतीक है।