Maharajganj: नौतनवा में रावण दहन के दौरान हादसा, पटाखों की चिंगारी से मासूम घायल
महराजगंज के नौतनवा में विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान पटाखों के अनियंत्रित होकर फटने से हादसा हो गया। मेला देखने अपने मामा के साथ आया एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, पटाखे की चिंगारी और बारूद के अंश बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों में लगे। बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है।