बरेली बार की करोड़ों की जमीन पर विवाद! नए चैंबर के नाम पर 10-10 लाख वसूली के आरोप, जांच की मांग
बरेली बार एसोसिएशन की करोड़ों रुपये की जमीन और नए चैंबर आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। अधिवक्ता अंगन सिंह ने 10-10 लाख रुपये वसूली और फंड से कथित अवैध निकासी के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने और जनरल हाउस की बैठक बुलाने की मांग की है।