
Vivo T5 Pro 5G लॉन्च (Img- Internet)
New Delhi: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की T5 सीरीज का दूसरा डिवाइस है और इसे दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। फोन इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह Cosmic Black और Glacier Blue रंगों में उपलब्ध होगा।
कंपनी इस स्मार्टफोन पर HDFC, SBI और Axis बैंक कार्ड के जरिए 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहक छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।
फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDR10+ और Sleep Comfort जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
Zero lag. Full domination. 120FPS Gaming on the all-new vivo T5 Pro
Sales start on 21st April.
Search now on Flipkart to know more.#vivoT5Pro #GetSetTurbo #TurboLife #vivoSeriesT pic.twitter.com/XjURB2437e— vivo India (@Vivo_India) April 15, 2026
Vivo Y19s 5G vs Samsung Galaxy M17 5G: बजट स्मार्टफोन में कौन है असली स्टार?
Vivo T5 Pro 5G में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 2.7GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है। इसमें OIS और 10x लॉसलेस जूम का सपोर्ट भी है। साथ ही 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबा बैकअप देने में सक्षम है और कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।
Vivo T5 Pro 5G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसके फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
Location : New Delhi
Published : 15 April 2026, 2:50 PM IST
Topics : 5G Phone Smartphone Launch tech news Vivo T5 Pro 5G