
दिमाग में Blood Flow को करेगा ट्रैक (Source: Pinterest)
New Delhi: अब तक आपने स्मार्टवॉच को कलाई और स्मार्ट रिंग को उंगली में पहना होगा, लेकिन जल्द ही एक ऐसा वियरेबल डिवाइस भी देखने को मिल सकता है, जिसे कनपटी पर लगाया जाएगा। जोमैटो के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल इन दिनों Temple Wearable Device को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें इस डिवाइस को अलग-अलग मौकों पर पहने देखा गया है। कुछ सेलिब्रिटी और इंफ्लूएंसर्स भी इसके टेस्टिंग वर्जन का इस्तेमाल करते नजर आए हैं।
Temple को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब दीपेंदर गोयल ने X पर दिया है। उनके अनुसार, यह डिवाइस दिमाग में खून के फ्लो को लगातार ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। दावा है कि यह अपनी तरह का पहला कंटीन्यूअस वियरेबल मेजरमेंट सिस्टम है।
हालांकि, इससे जुड़ी कुछ स्टडी अभी रिव्यू नहीं हुई हैं। इसलिए इस तकनीक को लेकर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।
दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में दो घायल
डिवाइस को देखकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह कनपटी पर कैसे टिका रहेगा। गोयल के मुताबिक, Temple को सिंगल-यूज ग्रिप्स की मदद से त्वचा पर चिपकाया जाता है। इसे खरीदने वालों को इन ग्रिप्स की अनलिमिटेड सप्लाई मिलने की बात भी कही गई है।
गोयल ने बताया कि डिवाइस के साथ इस्तेमाल होने वाली ग्रिप को तैयार करना भी आसान नहीं था। इसे इस तरह बनाया गया है कि कनपटी पर लगाने के बाद भारीपन महसूस न हो।
Temple की पकड़ को लेकर भी गोयल ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। उनके अनुसार, डिवाइस इतना मजबूत तरीके से लगा रहता है कि इसे दौड़ते, कूदते या भारी वर्कआउट के दौरान भी पहना जा सकता है। यूजर इसे पहनकर नहा या स्वीमिंग भी कर सकता है।
हालांकि, स्कूबा डाइविंग के दौरान इसे इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी गई है। इसकी वजह ग्रिप नहीं बल्कि डिवाइस के हार्डवेयर की सीमा बताई गई है।
Noida Suicide Case: संभव को पिता ने किए 60 कॉल, जवाब में आए 80 मैसेज; आखिरी बातचीत में खुली परेशानी
गोयल के मुताबिक, Temple की एक ग्रिप करीब सात दिन तक चल सकती है और यह डिवाइस की बैटरी लाइफ के आसपास है। कंपनी की ओर से ग्रिप को दो से तीन दिन में बदलने की सलाह दी जाती है।
डिवाइस को लगाए रखने के दौरान फेसवॉश, स्किनकेयर और मेकअप भी किया जा सकता है। इसके स्मूथ डिजाइन के कारण कपड़ों में इसके अटकने की समस्या भी कम होने का दावा किया गया है।
लॉन्च के समय Temple को छह रंगों में पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं।
प्री-ऑर्डर अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1,000 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 5 October 2026, 9:30 AM IST