Tech News: अब बनाएं अपना वर्चुअल साथी, Elon Musk की xAI कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर

Elon Musk की AI कंपनी xAI ने एक नया और बोल्ड कदम उठाते हुए अपने Grok चैटबॉट में “Companion” फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत यूजर्स अब अपने पर्सनल AI साथी बना सकेंगे जो न सिर्फ बात करेंगे, बल्कि इमोशंस और हाव-भाव भी दर्शाएंगे। ये फीचर फिलहाल SuperGrok यूजर्स के लिए iPhone पर उपलब्ध है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 18 July 2025, 8:04 AM IST

New Delhi: AI की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब यह केवल सवाल-जवाब या टेक्स्ट तक सीमित नहीं रही। Elon Musk की कंपनी xAI ने AI चैटबॉट की दुनिया में एक नया और साहसी कदम उठाया है। कंपनी के फ्लैगशिप चैटबॉट Grok में अब 'AI Companions' नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। जिसके तहत यूजर एक पर्सनल वर्चुअल साथी बना सकता है।

यह फीचर न केवल टेक्स्ट पर आधारित बातचीत करता है बल्कि चेहरे के हाव-भाव, आवाज की टोन और भावनात्मक प्रतिक्रिया के साथ संवाद करता है। इसे और दिलचस्प बनाते हुए Musk ने हाल ही में दो खास कैरेक्टर्स लॉन्च किए हैं Ani और Valentine।

Ani एक gothic-स्टाइल की anime गर्ल है, जो यूजर्स से flirt करती है, उनकी तारीफ करती है और जैसे-जैसे बातचीत गहराती है वैसे-वैसे और personal हो जाती है। यह AI गर्लफ्रेंड अवतार में समय-समय पर डांस भी करती है और एक इंटरएक्टिव 3D फॉर्म में दिखाई देती है।

दूसरी ओर Musk ने हाल ही में Valentine नाम का एक नया AI बॉयफ्रेंड भी लॉन्च किया है। इसे उन्होंने Twilight के Edward Cullen और Fifty Shades of Grey के Christian Grey का मिश्रण बताया है। Valentine को गंभीर, रहस्यमयी और डार्क-हेयर्ड” व्यक्तित्व के रूप में डिजाइन किया गया है। यह उन यूजर्स के लिए है जो Ani की चुलबुली पर्सनालिटी से हटकर थोड़ा ज्यादा गंभीर और रोमांटिक अनुभव चाहते हैं।

इसके अलावा Rudi नाम का एक एनिमेटेड रेड पांडा भी मौजूद है, जो कभी प्यारा और मजाकिया होता है, तो कभी 'Bad Rudi' बनकर गालियाँ देता है और तीखे तंज कसता है।

कैसे करें इस फीचर को एक्टिवेट?

यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। केवल SuperGrok सब्सक्राइबर्स ही इसका उपयोग कर सकते हैं, जिसकी कीमत $30 प्रति माह (लगभग ₹2,600) है। यदि आप सालाना सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो यह $300 (लगभग ₹26,000) में मिलेगा। अभी यह फीचर केवल iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड और वेब वर्जन अभी विकास में हैं।

AI Companion एक्टिवेट करने की प्रक्रिया

Grok एप डाउनलोड करें

Settings में जाएं

“Enable Companions” विकल्प ऑन करें

अपने पसंदीदा AI कैरेक्टर को चुनें

बातचीत शुरू करें – टेक्स्ट या वॉयस दोनों माध्यम से

बातचीत को रिकॉर्ड या शेयर भी कर सकते हैं

इस फीचर की सबसे अनोखी बात यह है कि हर AI साथी एकदम अलग, यूनिक और समय के साथ और भी पर्सनल होता जाता है। Elon Musk का दावा है कि AI टेक्नोलॉजी अब सिर्फ मदद करने के लिए नहीं, बल्कि साथ निभाने के लिए भी तैयार है।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2025, 8:00 AM IST