
Samsung Galaxy S26 Ultra में भारी छूट (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप लंबे समय से एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतरीन फोटोग्राफी और एआई फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही मौका है।
सैमसंग का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra 5G अब बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon अपनी खास सेल के दौरान इस फोन पर भारी डिस्काउंट और आकर्षक बैंक ऑफर्स की पेशकश कर रहा है।
फरवरी में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब 23,999 रुपये की भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। सेल में इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 1,17,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा, यदि आप खरीदारी के दौरान इंडियन बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,16,000 रुपये रह जाती है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इस बचत को और बढ़ाया जा सकता है।
Samsung की नई तैयारी: AirPods Max को टक्कर देने आ रहा Galaxy H1 हेडफोन, देखें क्या होगा खास?
इस फोन में 6.9 इंच की dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और उच्च रेजोल्यूशन के साथ आती है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है, जो यूजर्स को एक बेहद क्लीन और फास्ट इंटरफेस प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम), 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Location : New Delhi
Published : 28 August 2026, 1:25 PM IST