
आईफोन वारंटी चेक (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: नया iPhone खरीदने का उत्साह हो या फिर बजट फ्रेंडली सेकंड-हैंड मॉडल लेने का फैसला, लोग अक्सर इसके फीचर्स और कीमत पर ही पूरा ध्यान देते हैं। हालांकि, इसके साथ ही एक और बेहद जरूरी पहलू है, जिस पर कम ही लोगों की नजर जाती है और वह है वारंटी और कवरेज (Warranty & Coverage)। अगर फोन में कोई तकनीकी खराबी आ जाए, तो Apple के महंगे पार्ट्स और रिपेयरिंग का खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपका फोन कंपनी की वारंटी में है या नहीं।
Apple अपने हर नए iPhone के साथ एक साल की लिमिटेड वारंटी देता है, जो खरीदारी की तारीख से मान्य होती है। यह वारंटी फोन में आने वाली किसी भी मैन्युफैक्चरिंग खराबी (Manufacturing Defect) से सुरक्षा देती है।
लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि हर समस्या इस वारंटी के दायरे में नहीं आती है।
फोन गिरने से या एक्सीडेंटल डैमेज होने पर वारंटी काम नहीं आती।
सामान्य इस्तेमाल के कारण बैटरी की क्षमता कम होने पर भी स्टैंडर्ड वारंटी लागू नहीं होती।
किसी भी तरह के फिजिकल डैमेज (Physical Damage) को इसमें कवर नहीं किया जाता है।
हां, अगर आपने अलग से AppleCare Plan ले रखा है, तो आपको अतिरिक्त कवरेज और फायदे मिल जाते हैं।
अगर आपके पास खुद का iPhone है और आप उसका वारंटी स्टेटस देखना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी दुकान या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि फोन के अंदर ही यह सुविधा मिलती है-
सबसे पहले अपने iPhone की Settings खोलें।
इसके बाद General के विकल्प पर जाएं।
अब AppleCare & Warranty पर टैप करें।
यहां आपको अपने सभी Apple डिवाइस की लिस्ट दिखेगी, जिसमें से iPhone को चुनें।
स्क्रीन पर आपको वारंटी या AppleCare कवरेज की पूरी जानकारी और उसकी Expiry Date साफ-साफ दिखाई देगी।
यदि आपके हाथ में वह iPhone नहीं है या सेटिंग्स से जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो आप Apple के ऑनलाइन टूल्स की मदद ले सकते हैं-
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Apple Check Coverage Page: आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कवरेज पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आपको अपने iPhone का सीरियल नंबर (Serial Number) दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर कवरेज की सारी डिटेल आ जाएगी। सेकंड-हैंड फोन खरीदते समय यह तरीका सबसे ज्यादा काम आता है।
Apple Support App और वेबसाइट: आप mysupport.apple.com पर जाकर अपने Apple अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। वहां अपना डिवाइस सेलेक्ट करके हार्डवेयर रिपेयर और टेक्निकल सपोर्ट की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, Apple Support App के जरिए भी लिंक्ड डिवाइस की वारंटी स्थिति आसानी से जांची जा सकती है।
Location : New Delhi
Published : 21 September 2026, 10:59 AM IST
Topics : Apple Support India AppleCare Coverage iPhone Repair Cost iPhone Warranty Check Second Hand iPhone Tips