
टचस्क्रीन मैकबुक प्रो (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: टेक दिग्गज एप्पल एक बार फिर दुनिया भर के टेक प्रेमियों के लिए एक शानदार इवेंट लेकर आ रहा है। लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले इस मीडिया इवेंट के लिए कंपनी ने इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। यह खास इवेंट इस महीने के आखिर यानी 28 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसकी दिलचस्प टैगलाइन 'Pro and tell' रखी गई है।
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में एप्पल अपने कई बेहतरीन डिवाइस जैसे नए मैकबुक प्रो, आईमैक और आईपैड मिनी के अपग्रेडेड मॉडल्स से पर्दा उठा सकता है। आइए जानते हैं कि इस इवेंट में कौन-से नए और रोमांचक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के पहले टचस्क्रीन OLED मैकबुक प्रो को लेकर हो रही है। कंपनी बाजार में 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज वाले नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले: अब तक एप्पल के लैपटॉप्स में सिर्फ कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल होता आया है, लेकिन इस बार पहली बार इसमें टचस्क्रीन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डीप ब्लैक कलर के लिए इसमें शानदार OLED पैनल दिया जा सकता है।
खास फीचर्स: रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें आईफोन की तरह Dynamic Island इंटरफेस भी देखने को मिल सकता है।
दमदार प्रोसेसर: प्रीमियम मॉडल्स में M5 Pro और M5 Max चिपसेट दिए जा सकते हैं, जबकि एंट्री-लेवल 14 इंच के मैकबुक प्रो में M6 चिप मिलने की संभावना है।
मैकबुक प्रो के अलावा, एप्पल इस इवेंट में अपने लोकप्रिय 24 इंच के iMac को भी एक नए और ताकतवर प्रोसेसर के साथ पेश कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑल-इन-वन कंप्यूटर में M6 चिप मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाहरी डिज़ाइन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, क्योंकि कंपनी का मुख्य फोकस इसके प्रोसेसर और ओवरऑल परफॉर्मेंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने पर रहेगा।
Tech News: चीन बॉर्डर पर लगाने जा रहा है रोबोटिक सुरक्षा, जल्द शुरू होगी हाई-टेक तैनाती
एप्पल इस अपकमिंग इवेंट में अपने लोकप्रिय टैबलेट iPad mini का नया मॉडल भी लॉन्च कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं-
डिस्प्ले और प्रोसेसर: इसमें शानदार OLED डिस्प्ले के साथ एक अपटेडेड A-सीरीज प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
अन्य बदलाव: वीडियो कॉलिंग के अनुभव को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए इसके फ्रंट कैमरे को लैंडस्केप पोजीशन में शिफ्ट किया जा सकता है और इसके स्पीकर सिस्टम में भी जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 October 2026, 10:45 AM IST