
नई दिल्ली: हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 263.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.05 रुपये या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 263.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,830 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
Published : 27 February 2023, 1:58 PM IST
Topics : business market trading गिरावट बाजार वायदा कारोबार सटोरिये हाजिर मांग