क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में केस दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ है। इसमें युवराज की मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह का भी नाम है। यह रिपोर्ट युवराज की भाभी अकांक्षा शर्मा ने दर्ज करवाई है।

Updated : 18 October 2017, 4:13 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ है। इसमें युवराज की मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह का भी नाम है। यह रिपोर्ट युवराज की भाभी अकांक्षा शर्मा ने दर्ज करवी है। 

टीवी शो बिग बॉस के पिछले सीजन में हिस्सा ले चुकीं आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार पर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। केस की पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है। आकांक्षा की वकील स्वाती सिंह मलिक ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

अकांक्षा की वकील स्वाति सिंह मलिक ने कहा कि युवराज की मां शबनम ने हाल ही में आकांक्षा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने शादी में दी गई ज्वैलरी और अन्य सामान वापस मांगे थे। मीडिया के पूछने पर कि क्या युवराज सिंह घरेलू हिंसा में शामिल थे? आकांक्षा की वकील ने कहा कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती, ये मानसिक और वित्तीय भी हो सकती है और इसके लिए युवराज को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। आकांक्षा की वकील ने कहा कि युवराज सिंह पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे थे।
 

Published : 
  • 18 October 2017, 4:13 PM IST

Related News

No related posts found.