हिंदी
मुंबई: 'सिया के राम' और 'बालिका वधू' में भोली-भाली लड़की के रूप में नजर आईं अभिनेत्री युक्ति कपूर आगामी टेलीविजन धारावाहिक 'अग्निफेरा' में बोल्ड अंदाज में दिखाई देंगी।
युक्ति ने कहा, "रागिनी की भूमिका पहले निभाई गई भूमिकाओं से अलग है। वह बोल्ड नजर आएगी, जिसका मानना है कि किसी को समझाने का सही तरीका उसे धमकाना है। वह रफ एंड टफ है, लेकिन बहुत मजाकिया है।"
उन्होंने कहा, "मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।"
'अग्निफेरा' का प्रसारण 20 मार्च से टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। इसमें वह अंकित गेरा के साथ दिखाई देंगी। (आईएएनएस)
Published : 15 March 2017, 11:39 AM IST
Topics : अंकित गेरा अग्निफेरा अभिनेत्री एंडटीवी टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधू भूमिका युक्ति कपूर सिया के राम
No related posts found.