हिंदी
जींद: हरियाणा में जींद की सब्जी मंडी में एक युवक की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शहर थाना पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि सब्जी मंडी में एक युवक मृत पड़ा है जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार इस युवक की पहचान पंजाब के काठगढ़ निवासी रामफल के रूप में हुई। पंजाब में उसके परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया। युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं है।
बताया जा रहा है कि युवक कबाड़ बीनने का काम करता था। कबाड़ बीनने के बाद जो पैसे मिलते थे, उसका वह शराब पी जाता था।
आशंका है कि रात को शराब पीकर सब्जी मंडी में ही वह बाहर सो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
Published : 16 January 2024, 7:08 PM IST
Topics : जींद मौत युवक संदिग्ध परिस्थितियों सब्जी मंडी
No related posts found.
No related posts found.