हिंदी
छपरा: बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड के रिविलगंज-मांझी रेलखंड के मध्य भदपा गांव के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बलिया से सियालदाह जाने वाली ट्रेन संख्या 13106 से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के बुलापुर गांव निवासी सुमेर यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के रूप में की गयी है। (वार्ता )
Published : 5 December 2022, 5:55 PM IST
No related posts found.