हिंदी
जयपुर: जयपुर में 23 साल के एक युवक ने मान सागर झील में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की एक बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। झील की गहराई करीब 20 फुट है और टीम ने आधे घंटे के अंदर शव को बाहर निकाल लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शव को एसएमएस सरकारी अस्पताल में रखवाया गया। युवक की पहचान हरियाणा के इरफान के तौर पर कीगई है।
पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
Published : 23 July 2023, 12:10 PM IST
Topics : एसडीआरएफ जयपुर पुलिस मान सागर झील राज्य आपदा राहत बल
No related posts found.