
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में लगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के रांझी इलाके में प्रभात स्कूल के सामने बड़ा पत्थर निवासी प्रदीप चौधरी (28) ने कल रात घर में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उसका शव सुबह परिजनों को फंदे पर लटका हुआ मिला। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें। (वार्ता)
Published : 25 June 2022, 5:07 PM IST
Topics : Jabalpur Madhya Pradesh suicide आत्महत्या जबलपुर मध्यप्रदेश युवक