हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि युवक का शव बुधवार रात को भागीरथी विहार में सड़क किनारे मिला, जिसकी पहचान माहिर उर्फ इमरान के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि माहिर पर चाकू से कई वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि मौके से एक चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में एक दुकान पर काम करने वाले माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फैजल का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।’’
Published : 28 December 2023, 12:42 PM IST
No related posts found.