आज ही के दिन योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 32वें मुख्यमंत्री के रुप में ली शपथ..

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2019, 10:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

-2017-योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली।

-1877-आस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।

-1944-आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

-1972-भारत और बंगलादेश के बीच शांति एवं मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

-1977-फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

-1982-ब्रिटेन एवं वेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।

-1990-कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

-1965-इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

 

-2004-अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।

-2013-महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।

-2015-प्रसिद्ध भाषा चिंतक एवं शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ।

-1998-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

-1998-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का निधन।

-2001-ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

No related posts found.